Vrat Tyohar 2023 Date Calendar: जानिए साल 2023 में कब हैं कौन-कौन से व्रत, पर्व व त्यौहार


2023 में चार ग्रहण भी लगेंगे जिसमें से सूर्य ग्रहण- 20 अप्रैल और 14 अक्तूबर को लगेंगे और चंद्र ग्रहण- 05 मई और 28 अक्तूबर को। इसके साथ ही अगर हम ग्रह गोचर की बात करें तो साल की शुरुआत में ही शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

नया साल अब आने ही वाला है और अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से 01 जनवरी 2023 से नववर्ष प्रारंभ हो जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार अगर हम देखें तो अंग्रेजी कैलेंडर के नए साल का शुभारंभ रविवार के दिन पौष माह के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, सिद्ध योग में होगा। साल के पहले ही महीने में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उसके बाद जनवरी महीने की ही 26 जनवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। साथ ही 18 फरवरी भोलेनाथ का महापर्व महाशिवरात्रि मनाया जायेगा और फिर 08 मार्च को मनाई जाएगी रंगों भरी होली। 22 मार्च से माँ के चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो जायेगा और फिर 30 मार्च को राम नवमी का पर्व आएगा। 21 अगस्त को नाग पंचमी, 30 अगस्त को बहनों का ख़ास पर्व रक्षाबंधन और फिर 7 सितंबर को श्री कृष्णा जन्माष्टमी का पर्व आएगा। और फिर जैसे ही अक्तूबर का महीना आयेगा तो 15 अक्तूबर 2023 से शारदीय नवरात्रि और हिंदू नवर्ष आरंभ हो जाएगा। 24 अक्तूबर को दशहरा का त्यौहार धूमधाम से मनाया जायेगा और फिर 12 नवंबर 2023 को दीपावली का त्योहार आएगा और 19 नवंबर को छठ पूजा मनाई जाएगी।

इसी साल 2023 में चार ग्रहण भी लगेंगे जिसमें से सूर्य ग्रहण- 20 अप्रैल और 14 अक्तूबर को लगेंगे और चंद्र ग्रहण- 05 मई और 28 अक्तूबर को। इसके साथ ही अगर हम ग्रह गोचर की बात करें तो साल की शुरुआत में ही शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। फिर अप्रैल के माह में में ग्रहों के स्वामी गुरु का राशि परिवर्तन होगा और अक्टूबर के महीने में राहु-केतु भी अपना राशि परिवर्तन करेंगे। तो अब आइये विस्तार से जानते हैं कि साल 2023 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक कब और कौन से प्रमुख त्योहार और व्रत रखें जाएंगे।

साल 2023 के प्रमुख त्योहार और तारीखें-

15 जनवरी मकर संक्रंति/ पोंगल 

26 जनवरी बसंत पंचमी  

18 फरवरी महाशिवरात्रि  

08 मार्च  होली

22 मार्च    चैत्र नवरात्रि                

30 मार्च   राम नवमी                  

22 अप्रैल अक्षय तृतीया                

21 अगस्त नाग पंचमी                    

30 अगस्त रक्षा बंधन                    

07 सितंबर जन्माष्टमी                    

19 सितंबर गणेश चतुर्थी                

15 अक्टूबर शरद नवरात्रि            

24 अक्टूबर दशहरा                      

01 नवंबर करवा चौथ                

10 नवंबर धनतेरस                    

12 नवंबर दिवाली                      

19 नवंबर छठ पूजा  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: