Talala Assembly Seat:लगातार तीन चुनाव जीत चुकी कांग्रेस तीसरे स्थान पर खिसकी, जानें तलाला सीट के नतीजे – Gujarat Election 2022: Talala Assembly Seat Profile And History


गुजरात विधानसभा चुनाव

गुजरात विधानसभा चुनाव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।

 

गिर सोमनाथ जिले की तलाला विधानसभा सीट पर  भाजपा के भगाभाई धानाभाई बराड़ ने आप के देवेन्द्रभाई कानजीभाई सोलंकी को 20,055 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 64,788 वोट जबकि आप को यहां 44,733 वोट मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस रही। इसके प्रत्याशी मानसिंहभाई जयसिंहभाई डोडीया को 34,413 वोट मिले जो कुल वोट का 22.93 फीसदी रहा। बसपा उम्मीदवार समेत सात की जमानत जब्त हो गई। नोटा को यहां 1,486 वोट मिले। 

 

2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत

इस चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीते भगाभाई 2017 के विधानसभा चुनाव में तलाला सीट से कांग्रेस उम्मीदवार थे। 2017 में भगाभाई ने कांग्रेस को जीत दिलाई थी।  बराड़ ने भाजपा के गोविन्द भाई परमार को 31 हजार वोटों से हराया था। यहां कुल छह उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी चार उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।

2017 के चुनाव में तलाला सीट पर कांग्रेस ने जीत की हैट्रिक लगाई थी। 2017 से पहले पार्टी को 2012 और 2007 में भी जीत मिली थी। वहीं, 2022 में जीतने वाली भाजपा इससे पहले यहां सिर्फ दो चुनाव जीत सकी है। 2022 से पहले 2002 और 1995 में ही तलाल सीट पर कमल खिला था। तलाल सीट पर 1985 में जनता पार्टी को भी जीत मिल चुकी है 

2017 में गिर सोमनाथ जिले की चारों सीटों पर जीती थी कांग्रेस

विधानसभा सीट, गिर सोमनाथ जिले के अंतर्गत आने वाली चार सीटों में से एक है। 2017 में जिले की चारों सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। भाजपा यहां एक भी सीट पर जीत नहीं दर्ज कर सकी थी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: