Nizar Assembly Seat:यहां 23 हजार वोट से जीती भाजपा, पिछले चुनाव में इतने ही अंतर से मिली थी हार – Gujarat Election 2022: Nizar Assembly Seat Profile And History


bjp, भाजपा

bjp, भाजपा
– फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।

 

तापी जिले की नीजर विधानसभा सीट पर भाजपा के डॉ. जयरामभाई चेमाभाई गामित ने कांग्रेस के सुनीलभाई रतनजीभाई गामित को 23,160 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 97,461 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 74,301 वोट मिले। तीसरे नंबर पर आप रही। इसके प्रत्याशी अरविंदभाई सींगाभाई गामित को 35,781 वोट मिले जो कुल वोट का 16.08 फीसदी रहा। आप और बीटीपी के उम्मीदवार समेत चार की जमानत जब्त हो गई। वहीं, नोटा को 4,465 वोट मिले। 

2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत 

नीजर सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने सुनीलभाई रतनजीभाई गामित को अपना उम्मीदवार बनाया था। सुनीलभाई ने भाजपा के कांतिलाल भाई गामित को 23 हजार वोटों से हराया था। यहां कुल छह उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी चार उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। कांतिलाल भाई गामित 2012 में यहां से भाजपा के टिकट पर जीते थे। 2007, 2002 और 1998 में यहां कांग्रेस को जीत मिली थी। तीनों चुनाव में कांग्रेस के परेशसिंह भाई वसावा ने जीत दर्ज की थी। 

1995 में नीजर सीट पर भाजपा को पहली बार जीत मिली थी। सुरेशभाई  पदवी ने कांग्रेस के पुंजीभाई वाल्वी को हराकर इस सीट पर भाजपा का खाता खोला था। इससे पहले के सभी चुनाव में यहां कांग्रेस को जीत मिली थी। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: