
दमकल विभाग
– फोटो : एएनआई
विस्तार
Maharashtra Mumbai Fire brigade Recruitment Womens Protest: महाराष्ट्र सरकार के अग्निशमन विभाग की भर्ती के तहत मुंबई में भर्ती के दौरान हंगामे की जानकारी सामने आई है। अभ्यर्थियों ने लगाया धांधली का आरोप लगाया है। मामला मुंबई के दहिसर पश्चिम का है। दहिसर में महिला फायर ब्रिगेड कर्मियों की भर्ती को लेकर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई है। आरोप है कि लंबी लड़कियों को बाहर निकाल दिया गया। जिसके बाद महिला उम्मीदवारों ने आंदोलन शुरू कर दिया है।
हंगामे की स्थिति को देखते हुए दहिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दहिसर में महिला अग्निशामकों की भर्ती के दौरान इस आरोप के बाद भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है कि लंबी लड़कियों को भी बाहर रखा गया है। आरोप लगाया गया है कि जिन लड़कियों की हाइट 162 सेमी से ज्यादा है, उन्हें भी बाहर कर दिया गया। सूचना मिल रही है कि फायर ब्रिगेड भर्ती के लिए आई युवतियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।
प्रारंभिक जानकारी मिल रही है कि पुलिस के लाठी चार्ज में कुछ लड़कियों को चोटें आई हैं। हालांकि, अभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लाठीचार्ज की पुष्टि नहीं कर रहे। इस बीच, आरोप है कि पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारी लड़कियों को हिरासत में भी लिया है।