Haryana Weather:आज सक्रिय होगा एक पश्चिमी विक्षोभ, प्रदेश के उत्तरी जिलों में दो दिन बूंदाबांदी की संभावना – Chance Of Rain On Monday Due To Western Disturbance In Haryana


सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार में उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा। आज से दो दिन तक प्रदेश के उत्तरी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी और यह 30 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश में लगातार मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है और धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। रविवार को सम्पूर्ण इलाके में दिन का तापमान 23.0 से 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

आने वाले दिनों में पारा में और उछाल देखने को मिलेगा और दिन का तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जाएगा। रविवार को रात का तापमान भी 6.0 से 12.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

सोमवार को भी कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मैदानी राज्यों में आंशिक बादलवाही और प्रदेश के उत्तरी जिलों पंचकूला, यमुनानगर आदि में 7 व 8 फरवरी को केवल बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। इसके बाद 11 फरवरी को भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: