Gorakhpur Weather News:गोरखपुर में घने कोहरे के साथ हुई दिन की शुरुआत, पारा भी गिरा – Day Started With Dense Fog In Gorakhpur


गोरखपुर में ठंड।

गोरखपुर में ठंड।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में शनिवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की वजह से ठिठुरन भी बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सुबह के वक्त ऐसे ही कोहरा छाया रहेगा।

ठंड का मौसम जाते-जाते अपना रंग दिखाता जा रहा है। वहीं शुक्रवार को भी सुबह शहर के ऊपर घने कोहरे की चादर छाई रही। विजिबिलिटी काफी कम होने की वजह से सड़क पर लाइट जला कर गाड़ियां चलानी पड़ी। वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री होने की वजह से काफी ठंड का भी एहसास हुआ।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। लेकिन धूप निकलने से लोगों को राहत रहेगी। अधिकतम तापमान के 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: