
Amit Shah
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को झारखंड के देवघर जिले में ठाकुर अनुकूल चंद्र आश्रम का दौरा किया। यहां उन्होंने आचार्य देव बबाई दा से मुलाकात की। सत्संग आश्रम के एक पदाधिकारी ने कहा कि शाह आश्रम में 20 मिनट तक रहे।
शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘आज देवघर में श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के सत्संग आश्रम जाने का सौभाग्य मिला। अनुकूलचंद्र जी न सिर्फ एक दार्शनिक थे बल्कि चिकित्सक भी थे, उनका जीवन गरीबों के कल्याण के प्रति समर्पित रहा। आश्रम में उनके परपौत्र आचार्य देव अर्कद्युति चक्रवर्ती जी से मिलने का अनुभव सुखद रहा।’
आज देवघर में श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के सत्संग आश्रम जाने का सौभाग्य मिला।
अनुकूलचंद्र जी न सिर्फ एक दार्शनिक थे बल्कि चिकित्सक भी थे, उनका जीवन गरीबों के कल्याण के प्रति समर्पित रहा।
आश्रम में उनके परपौत्र आचार्य देव अर्कद्युति चक्रवर्ती जी से मिलने का अनुभव सुखद रहा। pic.twitter.com/2SVsioLfy9
— Amit Shah (@AmitShah) February 5, 2023
आश्रम के पदाधिकारी प्रशांत साहू ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने श्री श्री ठाकुर और श्री श्री बोरोमा से प्रार्थना की। उन्होंने आचार्य देव अर्कद्युति चक्रवर्ती उर्फ बाबई दा से भी चर्चा की। आश्रम का दौरा करने के बाद गृह मंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
इससे पहले अमित शाह ने शनिवार शाम को झारखंड में भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की थी। जिसमें उन्होंने राजमहल लोकसभा सीट के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा की। शाह ने शनिवार को देवघर में एक जनसभा को संबोधित भी किया था और लोगों से 2024 के चुनाव में राजमहल निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा को जिताने की अपील की थी।
बता दें, भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 में से 12 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। सिर्फ दो सीटें सिंहभूम और राजमहल पर उसे हार मिली थी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में इन दो सीटों पर विशेष ध्यान दे रही है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि शाह ने 25 फरवरी तक ‘हर बूथ, 50 युवा’ के मंत्र के साथ बूथ समितियों का गठन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शाह राजमहल लोकसभा सीट के तहत आने वाली छह विधानसभा सीटों के लिए भी बैठक करेंगे।