हर दिन ये 5 गलती करने वाले लोग होते हैं बेवकूफ, खुद पैदा कर रहे हैं शरीर के दुश्मन, तुरंत छोड़ें – harmful habits to avoid daily otherwise health will decline instantly revealed by yoga teacher


हेल्दी रहने के लिए लाइफस्टाइल का सही रहना बहुत जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाइफस्टाइल क्या है? दरअसल, आप हर दिन क्या करते हैं और कैसे करते हैं, यही आपका लाइफस्टाइल बनता है। जिसमें खाना-पीना, एक्सरसाइज, तनाव सबकुछ शामिल होता है।

शरीर क्यों बीमार पड़ता है? जब आपकी लाइफस्टाइल बिगड़ने लगती है तो शारीरिक अंगों पर भी बुरा असर पड़ता है। धीरे-धीरे दिल, फेफड़े, लिवर, पेट आदि कमजोर हो जाते हैं और बीमारियां घेरने लगती हैं। इसलिए योग टीचर स्मृति ने हर दिन की जाने वाली 5 गलतियों से बचने की सलाह दी है।

कच्चा सलाद खाना

कच्चा सलाद खाना

सलाद में कच्ची सब्जियां और फल होते हैं, जो ठंडक और रूखापन पैदा करते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से पाचन तंत्र की अग्नि ठंडी होने लगती है। आगे चलकर यह पेट फूलना और वायु दोष का कारण बन सकता है। इसलिए सलाद को हेल्दी फैट और मसालों में हल्का पकाकर खाएं।

खाली पेट चाय-कॉफी पीना

खाली पेट चाय-कॉफी पीना

खाली पेट के अंदर सबसे पहले गुनगुना पानी जाना चाहिए, जो पाचन को पूरे दिन सही रखने में मदद करता है। अगर आप खाली पेट चाय-कॉफी पीते हैं, तो शरीर में बहुत ज्यादा विषाक्त पदार्थ भर जाएंगे।

किसी भी वक्त पॉटी कर लेना

किसी भी वक्त पॉटी कर लेना

क्या आप दिन में किसी भी वक्त पॉटी करते हैं? तो ऐसा करने से शरीर से गंदगी पूरी तरह साफ नहीं होती है। सुबह उठने के दो घंटे के भीतर पेट साफ कर लेना चाहिए। इस आदत से कब्ज दूर रहती है। वहीं, पानी के अलावा शौच से पहले कभी भी कुछ भी न खाएं या पिएं।

कभी ना करें ये 5 गलतियां

चबाकर ना खाना

चबाकर ना खाना

हमारे पेट के दांत नहीं होते, इसीलिए खाने को 40 बार चबाने की सलाह दी जाती है। हालांकि यह थोड़ा मुश्किल काम है, लेकिन कुल मिलाकर आपको खाने को अच्छी तरह चबाना चाहिए। योग टीचर के मुताबिक, 30 दिन ये काम करने से फायदा मिलने लगेगा। साथ ही खाना खाते हुए कोई दूसरा काम नहीं करना चाहिए।

कुछ खाने के बाद तुरंत नहाना

कुछ खाने के बाद तुरंत नहाना

जब हम कुछ खाते हैं तो यह शरीर में गर्मी पैदा करता है। यह गर्मी खासकर पाचन क्षेत्र में बढ़ती है, जिसके तुरंत बाद स्नान करने से यह बाधित हो सकती है और शरीर में गड़बड़ी पैदा हो जाती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: