पुरानी से पुरानी कब्ज को एक रात में तोड़ देंगे Ayurveda डॉक्टर के 5 नुस्खे, आंतों में जमा गंदगी का होगा सफाया – 5 ayurvedic remedies for constipation and piles in hindi


कब्ज (Constipation) एक आम समस्या है जिससे आए दिन कोई न कोई परेशान रहता है। कब्ज के कुछ सबसे सामान्य कारणों में जंक फूड का सेवन, शराब पीना, अधिक खाना, खाने में फाइबर की कमी, कम पानी पीना, मांस का अधिक सेवन करना, स्मोकिंग और किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी में शामिल नहीं होना है। ध्यान रहे कि कब्ज का इलाज नहीं कराने से यह आगे चलकर बवासीर जैसी घातक बीमारी का कारण बन सकता है।

कब्ज का घरेलू उपचार क्या? कब्ज को तोड़ने के लिए वैसे तो आपको तरल और फाइबर से भरपूर पदार्थों का खूब सेवन करना चाहिए लेकिन इसके लिए कुछ दवाएं भी मौजूद हैं। बेहतर यह है कि दवाएं खाने की बजाय आप कुछ आयुर्वेदिक घरेलू उपचार भी आजमा सकते हैं। कई नुस्खे हैं, जो कब्ज को तोड़कर मल त्याग को आसान बना सकते हैं।

नॉएडा के ई-260 सेक्टर 27 स्थित ‘कपिल त्यागी आयुर्वेद क्लिनिक’ के डायरेक्टर डॉक्टर कपिल त्यागी आपको कब्ज से राहत पाने के कुछ आयुर्वेदिक उपाय बता रहे हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।

वात दोष को काबू रखने की डाइट

वात दोष को काबू रखने की डाइट

आयुर्वेद के अनुसार, ‘वात’ मन और शरीर की सभी कामों को कंट्रोल करता है। इसमें हवा और स्थान जैसे तत्व होते हैं और आमतौर पर शुष्क, हल्का, ठंडा, खुरदरा, गतिशील और हमेशा परिवर्तनशील होता है। वात कंट्रोल करने के लिए ताजा पका हुआ खाना चाहिए जिसमें सभी चीजों का मिश्रण हो। यह चीजें बनावट में नरम होती हैं। इनमें प्रोटीन और फैट होते हैं। हमेशा गर्म खाद्य पदार्थ, गर्म पेय और अच्छी तरह से पकी हुई सब्जियों का सेवन करें।

कब्ज का आयुर्वेदिक इलाज है त्रिफला

कब्ज का आयुर्वेदिक इलाज है त्रिफला

त्रिफला कब्ज दूर करने के लिए सबसे प्रभावी आयुर्वेदिक उपचारों में से एक है। त्रिफला में ग्लाइकोसाइड होता है जिसमें रेचक गुण होते हैं। त्रिफला को आप गर्म पानी में मिलाकर चाय बना सकते हैं। आप एक चौथाई चम्मच त्रिफला में आधा चम्मच धनिया के बीज और एक चौथाई चम्मच इलायची के बीज भी मिला सकते हैं। इन्हें एक साथ पीसकर एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं।

भुनी हुई सौंफ है कब्ज का इलाज

भुनी हुई सौंफ है कब्ज का इलाज

अगर आपको कब्ज से परेशान हैं, तो एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच भुनी और पिसी हुई सौंफ मिक्स करें। सौंफ के बीज खाने से गैस्ट्रिक एंजाइमों का उत्पादन करने में मदद मिलती है, जो पाचन प्रक्रिया मजबूत बनाते हैं और मल त्याग को बढ़ावा दे सकते हैं।

बेल के फल का गूदा

बेल के फल का गूदा

बेल के फल में रेचक गुण होते हैं। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो रात को खाने से पहले आधा कप बेल के गूदे को एक चम्मच गुड़ के साथ खाएं। आप इसका शरबत भी बना सकते हैं जिसमें आप इमली का पानी और गुड़ भी मिक्स कर सकते हैं।

मुलेठी की जड़

मुलेठी की जड़

मुलेठी एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और यह जड़ी बूटी खराब पाचन को बेहतर करने का काम करती है। आप एक कप गर्म पानी में एक चम्मच पिसी हुई मुलेठी की जड़ और एक चम्मच गुड़ मिलाकर ले सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको पुरानी से पुरानी कब्ज को तोड़ने में मदद मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

जानिए कब्ज का असरदार इलाज क्या है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: