जम्मू-कश्मीर:भारत जोड़ो यात्रा के बाद घर-घर का दरवाजा खटखटाएगी कांग्रेस, हर चौखट तक पहुंचेगी राहुल की चिट्ठी – Jammu Kashmir: Rahul Letter Will Reach Every Doorstep After Bharat Jodo Yatra


भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा
– फोटो : बासित जरगर

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी में जुट गई है। अगले सप्ताह से प्रदेश भर में इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और राहुल गांधी की चिट्ठी पहुंचाएंगे।

 

इसमें केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि हाथ जोड़ो अभियान पूरे जम्मू-कश्मीर भर में चलेगा। उनका कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा की तरह हाथ जोड़ो अभियान को भी कांग्रेस प्रदेश में पूरी सक्रियता के साथ चलाएगी ।

 

इसे कामयाब बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर के अलावा राष्ट्रीय स्तर के पार्टी नेता भी जुड़ेंगे। अभियान के तहत राहुल गांधी की चिट्ठी, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार की सच्चाई बयां की है, उसे घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: