इतने दिनों में कम हो जाएगा यूरिक एसिड

खून में मौजूद फालतू यूरिक एसिड को शरीर किडनी की तरफ भेजता है, जहां स्वस्थ गुर्दे इसे यूरिन के साथ बाहर कर देते हैं। एनसीबीआई पर छपी रिसर्च कहती है कि सिर्फ 6 महीने योगासन करने से कमजोर किडनी को भी मजबूत बनाया जा सकता है।
भुजंगासन करने का आसान तरीका

- भुजंगासन के लिए पेट के बल लेट जाएं और पैरों को कूल्हों के बराबर खोल लें।
- अब पैरों की सभी उंगलियों को पीछे की तरफ फैलाकर जमीन पर टिकाएं।
- इसके बाद दोनों हथेलियों को छाती के किनारों पर टिकाएं।
- फिर गर्दन को सीधा रखते हुए धीरे-धीरे पेट से शरीर को उठाएं।
- जितनी देर हो सके, इसी मुद्रा में सांस लें।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।